हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़, 16 सितम्बर 2025 : जिलाधिकारी संजिव रंजन की अध्यक्षता में आगामी 24 सितम्बर को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 12 बजे क्वार्सी फार्म परिसर स्थित किसान कल्याण केंद्र में होगा।
इस अवसर पर किसानों की समस्याओं, शिकायतों और उनके निस्तारण पर विशेष चर्चा की जाएगी। किसानों को विभागीय योजनाओं, तकनीकी सहयोग और लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।
उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि किसान दिवस में प्रशासन व विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और सीधे किसानों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर अपनी समस्याएं व सुझाव रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।













