• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ ससुराल में युवक की मौत, पिता ने पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
Image

अलीगढ़ ससुराल में युवक की मौत, पिता ने पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025

अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव ऊसरह में मंगलवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक गाजियाबाद जिले के नगला फिरोज, मोहन नगर निवासी सुमित कुमार बताया गया है, जो अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ कुछ दिन पहले ही ससुराल आया था। देर रात युवक का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता श्याम कुमार ने बेटे की आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज करते हुए इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है।

पिता श्याम कुमार का कहना है कि सुमित की मौत फांसी से नहीं बल्कि षड्यंत्र के तहत की गई हत्या है। उन्होंने कहा कि बेटे ने जिस शर्ट को पहना हुआ था, उसी से फांसी लगाना मुमकिन नहीं। पिता का दावा है कि सुमित का ससुराल पक्ष से पहले से विवाद चल रहा था, और यह मौत उसी का परिणाम है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो चुके थे।

श्याम कुमार के अनुसार, उनका बेटा ड्राइवर की नौकरी करता था और उसकी शादी कई साल पहले टप्पल क्षेत्र की रहने वाली रेखा से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। बीते 7 दिन पहले सुमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था, लेकिन वहां से वह जीवित वापस नहीं लौट पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता ने टप्पल थाने में बहू रेखा सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर रही है और आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

सुमित की रहस्यमय मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top