• Home
  • अलीगढ
  • मत्स्य विभाग: आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से 14 अगस्त तक
Image

मत्स्य विभाग: आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से 14 अगस्त तक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 22 जुलाई 2025

अलीगढ़, 23 जुलाई 2025
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने दी। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गत मोपेड विद आइसबॉक्स परियोजना, अंतर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम शामिल हैं।

सहायक निदेशक ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना अनिवार्य है। योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ, परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेखों की सूची, आवेदन प्रक्रिया व अन्य विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में योजनाओं में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान स्वतः लागू होंगे। जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में निरस्त हुए थे या प्रतीक्षा सूची में हैं, वे पुनः आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्यदिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय – 4@9 जॉनसन कम्पाउंड, जेल रोड, अलीगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

यह पहल मछली पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पात्र लाभार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।

Releated Posts

शालिनी बघेल निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय

नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफहिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इगलास। दि सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव…

ByByHindustan Mirror News Feb 10, 2026

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था बदली, रूट डायवर्जन लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस…

ByByHindustan Mirror News Feb 10, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर, 09-2-2026

इंडियाएआई इम्पैक्ट समिट से पूर्व एएमयू में एआई परियोजना प्रदर्शनी अलीगढ़, 9 फरवरी:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

यूपी बोर्ड के स्कूलों में 60 हजार अनुदेशकों की भर्ती, 108 नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम होंगे लागू

प्रयागराज।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने विद्यालयी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top