• Home
  • UP
  • लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब
Image

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई पीढ़ी की सोच नई है तो यूनिफॉर्म भी नई होनी चाहिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी युवाओं और छात्र वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में जुटी है। इसी क्रम में पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्र सभा ने नया ड्रेस कोड लागू किया है। अब छात्र सभा के कार्यकर्ता नीली टी-शर्ट और जींस में नजर आएंगे। सपा के पारंपरिक लाल रंग के बीच नीले रंग को जगह दिए जाने को पार्टी की बदली रणनीति और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में आयोजित समाजवादी छात्र सभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए ड्रेस कोड का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा कि जब नई पीढ़ी की सोच नई है तो उसकी यूनिफॉर्म भी नई होनी चाहिए। उनके मुताबिक यूनिफॉर्म केवल पहनावा नहीं, बल्कि समानता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है।

अखिलेश ने कहा कि अलग-अलग पहनावे से पैदा होने वाली गैरबराबरी को यूनिफॉर्म खत्म करती है। इस लिहाज से नया ड्रेस कोड समाजवादी विचारधारा के बराबरी के सिद्धांत को मजबूत करता है। उन्होंने इसे पार्टी के PDA अभियान से भी जोड़ा। उनके मुताबिक छात्र संगठन स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाकर युवाओं को समाजवादी विचारधारा और PDA के सकारात्मक, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और समावेशी विचारों से जोड़ेगा।

युवाओं के जरिए सामाजिक संदेश देने की तैयारी

सपा प्रमुख ने कहा कि युवा भेदभाव की भावना को नहीं मानते और सभी को बंधु की तरह देखने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने प्रेम, दया, अपनापन और बंधुत्व को PDA की मूल भावना बताते हुए युवाओं को भविष्य की दिशा तय करने वाली शक्ति बताया। छात्र सभा इसके लिए दो सप्ताह का छात्र जागरूकता अभियान भी चलाएगी।

नीले रंग के सियासी मायने

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नीला रंग लंबे समय से डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित राजनीति से जुड़ा माना जाता है। बसपा और आजाद समाज पार्टी जैसे दल इसका प्रमुखता से इस्तेमाल करते रहे हैं। ऐसे में लाल टोपी की पहचान रखने वाली सपा की छात्र इकाई का नीली टी-शर्ट अपनाना राजनीतिक तौर पर खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने इसे नई पीढ़ी, समानता और व्यापक सामाजिक जुड़ाव के संदेश के तौर पर पेश किया है। उन्होंने युवाओं से ‘Neo India’ के निर्माण में आगे आने का आह्वान भी किया।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026
1 Comments Text
  • Ethan Rodriguez says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Great points here about “लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब”. For readers wanting to dig deeper, Siemens PLC Supplier covers a related angle worth checking out.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *