• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद: तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत
Image

गाजियाबाद: तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन। शुक्रवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन स्थित रोटरी गोलचक्कर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे दो व्यक्तियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुभाष सिंह और कमलेश के रूप में हुई है। दोनों नंदग्राम इलाके से किसी सेट पर काम के लिए निकले थे। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ जब दोनों रोटरी गोलचक्कर के पास सड़क पार कर रहे थे।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

Releated Posts

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

मुस्लिम डॉक्टरों का करें बहिष्कार’—यति नरसिंहानंद के बयान पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद एक बार फिर विवादों…

ByByHindustan Mirror News Nov 16, 2025

गाजियाबाद की राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय घूसकांड में निलंबित, जांच अधिकारी नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद में तैनात राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top