• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद:नकली किताबों का गोदाम पकड़ा, 20 लाख की 2614 किताबें जब्त
Image

गाजियाबाद:नकली किताबों का गोदाम पकड़ा, 20 लाख की 2614 किताबें जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 गाजियाबाद

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने रविवार शाम नाई पुरा कॉलोनी में छापेमारी कर एक गोदाम से विभिन्न प्रकाशनों की 2614 नकली किताबें जब्त की हैं। इन किताबों की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली के दरिया गंज और नोएडा की स्पेक्ट्रम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड ने संजीव कुमार राघव को नकली किताबों की जांच और कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि नाई पुरा कॉलोनी में एक व्यक्ति कॉपीराइट किताबों की नकली प्रतियां छापकर दुकानों पर बेच रहा है। आरोपी नकली किताबों की छपाई और बाइंडिंग कर उन पर फर्जी होलोग्राम लगाकर बाजार में सप्लाई करता था।

संजीव कुमार की शिकायत पर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कार्यवाहक एसीपी अंकुर विहार सूर्यबली मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा, जहां से 2614 नकली किताबें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में भी जुट गई है। यह कार्रवाई नकली किताबों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Jan 31, 2026

मुस्लिम डॉक्टरों का करें बहिष्कार’—यति नरसिंहानंद के बयान पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद एक बार फिर विवादों…

ByByHindustan Mirror News Nov 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top