• Home
  • Delhi
  • गोवा नाइट क्लब हादसा: 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे
Image

गोवा नाइट क्लब हादसा: 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

गोवा के अर्पोरा गांव स्थित मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे के लिए जिम्मेदार पाई गई लापरवाही पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ये सभी अधिकारी वर्ष 2023 में नाइट क्लब को परमिशन देने और संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराने में शामिल थे।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरतंकर, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पूर्व सदस्य सचिव डॉ. शमिला मोंटेइरो, तथा अरपोरा-नागोआ ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव रघुवीर बागकर शामिल हैं। सरकार का कहना है कि लाइसेंस व अनुमतियों के दौरान हुई भारी चूक के चलते यह कार्रवाई जरूरी थी।

शनिवार देर रात हुए इस अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। शुरुआत में इसे सिलेंडर ब्लास्ट का मामला माना गया था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि आग इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रेकर्स के कारण लगी। अधिकतर मौतें दम घुटने से हुईं। हादसे के समय क्लब में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए नाइट क्लब के मालिकोंगौरव लूथरा और सौरव लूथरा — के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें क्लब के चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया, और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर शामिल हैं।

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच जारी है, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद और भी अधिकारियों या कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Releated Posts

मोहन भागवत बोले— ‘नरेंद्र मोदी RSS की वजह से नहीं बने प्रधानमंत्री, राजनीतिक दल संघ का हिस्सा नहीं’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में संघ प्रमुख का स्पष्ट संदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने USA को 29 रन से हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:वानखेड़े में भारत की शानदार शुरुआत, लड़खड़ाती पारी को SKY ने संभाला मुंबई। भारत और श्रीलंका…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

सूरजकुंड मेले में ‘सुनामी झूला’ बना काल, हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, मेला ग्राउंड कराया गया खालीहरियाणा के फरीदाबाद स्थित विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

रूस के मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्र समेत कई घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उफा (रूस)। रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top