• Home
  • Uncategorized
  • अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से स्नातक कक्षाएं शुरू
Image

अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से स्नातक कक्षाएं शुरू

हिंदुस्तान मिरर, अलीगढ़
संजय सक्सेना

अलीगढ़:राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में शुक्रवार, 1 अगस्त से विधिवत रूप से स्नातक कक्षाएं आरंभ की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। सभी छात्रों को कक्षाओं में अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश जारी किया गया है, जिसकी सूचना उन्हें ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है।

विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी कृषि कोर्स के लिए 3 जुलाई से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में अब तक करीब 800 छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले चुके हैं। बीकॉम और बीएससी कृषि कोर्सों में प्रवेश पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने पंजीकरण और प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि परिसर में स्नातक की कक्षाएं शुरू कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से था, जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने सभी छात्रों का विश्वविद्यालय में स्वागत करते हुए उन्हें एक उज्जवल भविष्य का आश्वासन दिया।

Releated Posts

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top