• Home
  • Delhi
  • भोपाल में रेलवे ने 120 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ा, मजार को छोड़ा — इलाके में तनाव
Image

भोपाल में रेलवे ने 120 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ा, मजार को छोड़ा — इलाके में तनाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भोपाल में रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी द्वारा बिना लिखित आदेश के 120 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़े जाने से हड़कंप मच गया। घटना सोमवार को उस समय हुई जब रेलवे ने समदड़िया ग्रुप को लांड्री निर्माण का ठेका दिया था। मौके पर रेलवे, GRP, पुलिस और ठेकेदार कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। मंदिर ध्वस्तीकरण के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया।

मंदिर के महंत रामभूषण दास ने आरोप लगाया कि पास की मजारों को नहीं तोड़ा गया, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ा। उन्होंने बताया कि मंदिर की जमीन के कागजात और पुराने नक्शे मौजूद हैं, फिर भी बिना किसी लिखित आदेश के मंदिर को तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हिंदू संगठनों ने मांग की कि मंदिर का पुनर्निर्माण तत्काल शुरू किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। विरोध बढ़ता देख रेलवे और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों ने गलती स्वीकार कर माफी मांगी, लेकिन संगठनों ने चेतावनी दी कि जब तक मंदिर का निर्माण दोबारा नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इस घटना से इलाके में भारी तनाव और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Releated Posts

बहुत हुआ पेपर लीक, अब जेन-Z आगे आए… केजरीवाल की युवाओं से अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नीट पेपर लीक पर युवाओं से वर्चुअल संवाद Arvind Kejriwal ने नीट पेपर लीक मामले…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

NEET पेपर लीक मामले में नासिक कनेक्शन, आरोपी के पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ CBI की जांच तेज, महाराष्ट्र से आरोपी हिरासत में देशभर में चर्चा का विषय बने…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सोने-चांदी के आयात पर बढ़ी ड्यूटी, आज से नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ सरकार का बड़ा फैसला, महंगा होगा गोल्ड इम्पोर्ट केंद्र सरकार ने सोने, चांदी और अन्य…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top