• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक
Image

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। प्रीति नामक महिला ने अपने प्रेमी अभय के साथ मिलकर पति ओमपाल (37) की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने इसे हार्ट अटैक से हुई मौत दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस के अनुसार, प्रीति और अभय पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे और दोनों एक साथ रहना चाहते थे। पति ओमपाल उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। सोमवार देर रात दोनों ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पत्नी और प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

यूपी में तीसरे डिप्टी सीएम की चर्चा तेज, 2027 से पहले बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top