• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: कृष्णानगर के ओशोनगर में आग से 25 झोपड़ियां जलकर खाक, गैस सिलेंडर फटने से मची दहशत
Image

लखनऊ: कृष्णानगर के ओशोनगर में आग से 25 झोपड़ियां जलकर खाक, गैस सिलेंडर फटने से मची दहशत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित ओशोनगर इलाके में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 25 झोपड़ियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। घटना में झोपड़ियों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों के फटने से दहशत का माहौल पैदा हो गया।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर सीएफओ अंकुश मित्तल, कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह और एफएसओ सरोजनीनगर सुमित सिंह सहित दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में आस-पास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

एक माह पहले भी लगी थी आग
गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पहले भी इसी ओशोनगर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें 150 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई थीं। उस घटना में झोपड़ियों को अवैध रूप से बसाने वाले एक ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कार्य शुरू किए गए हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *