• Home
  • अलीगढ
  • पितृपक्ष में मानव उपकार संस्था ने किया लावारिस शवों का अस्थि विसर्जन
Image

पितृपक्ष में मानव उपकार संस्था ने किया लावारिस शवों का अस्थि विसर्जन

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पितृपक्ष में जहाँ हर कोई अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कर उन्हें स्मरण करता है, वहीं मानव उपकार संस्था पिछले 26 वर्षों से उन लावारिस शवों की आत्मा की शांति के लिए यह धार्मिक कर्तव्य निभा रही है जिनका कोई अपना नहीं होता। संस्था हर वर्ष अस्थियों को सुरक्षित रखकर पितृपक्ष में उनका तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर मोक्ष दिलाने का कार्य करती है।

संस्था के संस्थापक विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि इस बार संस्था ने 170 लावारिस शवों की अस्थियों को विसर्जन करने का संकल्प लिया है। इसके लिए संस्था पितृपक्ष में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के समीप कृष्णा नदी में विसर्जन करेगी। विसर्जन से पूर्व नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम से अस्थि विसर्जन यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मानव उपकार संस्था के इस पुनीत कार्य से न केवल इन आत्माओं को मोक्ष मिलता है बल्कि समाज को भी सेवा और मानवता की राह दिखती है।

महापौर प्रशांत सिंहल ने यात्रा में सम्मिलित होकर कहा कि लावारिस अस्थियों का विसर्जन करना सेवा और श्रद्धा की ऐसी मिसाल है जिसकी तुलना किसी और कार्य से नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक उमेश सरकोडा, सरदार खजान सिंह, भवानी शंकर शर्मा और श्यामलाल गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अस्थियों पर पुष्प अर्पित कर सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

अस्थि विसर्जन यात्रा में मानव उपकार संस्था के अनेक सेवक जैसे गिर्राज शर्मा, ओ.पी. वर्मा, हरिकृष्ण मुरारी शर्मा, सत्यनारायण दीक्षित, अशोक गोल्डी, कमल गुप्ता, जितेंद्र टी.डी., नृपेन्द्र वार्ष्णेय, श्रीमती कृष्णा गुप्ता, आभा वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल “चॉकलेट”, राजीव धर्मंकाँटा, आशीष गुप्ता “ईगल”, उपेन्द्र शर्मा, राजकुमार, राहुल वार्ष्णेय, नगर निगम के उपसभापति दिनेश जादौन, पार्षद दिनेश भारूद्वाज सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

संस्था के इस प्रयास ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता की सच्ची सेवा वही है जिसमें निर्बल और लावारिस आत्माओं के उद्धार की भावना निहित हो।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *