• Home
  • गाजीपुर
  • पति की हत्या की साज़िश रचने वाली सोनम रघुवंशी ग़ाज़ीपुर से गिरफ्तार, मेघालय में हनीमून के दौरान दी थी सुपारी
Image

पति की हत्या की साज़िश रचने वाली सोनम रघुवंशी ग़ाज़ीपुर से गिरफ्तार, मेघालय में हनीमून के दौरान दी थी सुपारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

शिलांग/गाजीपुर। मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज़ मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर से गिरफ़्तार किया। जांच में सामने आया कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साज़िश रची थी और इसके लिए हत्यारों को सुपारी दी थ

मामला शुरू से ही संदेहास्पद था। सोनम अपने हनीमून ट्रिप पर सारे गहने साथ लेकर गई थी और यात्रा से पहले उसने अपने बैंक खाते से 9 लाख रुपये निकाले थे। उसने अपने घरवालों को बताया था कि वह फोटोशूट के लिए गहने ले जा रही है। लेकिन जांच एजेंसियों को शक हुआ कि यह कोई सामान्य यात्रा नहीं है।

जब राजा रघुवंशी की लाश खाई में मिली और उसी जगह सोनम की जैकेट भी बरामद हुई, तो पहले लगा कि यह हादसा या सामूहिक हत्या हो सकती है। लेकिन पुलिस को स्थानीय होटल संचालकों और टूर गाइड्स से जानकारी मिली कि घटना के आसपास सोनम से मिलने कुछ हिंदी भाषी लोग आए थे, जो स्थानीय नहीं लगते थे। इससे पुलिस को शक हुआ कि मामला बाहरी लोगों की मिलीभगत से जुड़ा है।

पुलिस ने सोनम की कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। धीरे-धीरे यह स्पष्ट हुआ कि सोनम ने अपने पति की हत्या की गहरी साज़िश रची थी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। उसने अपने पति के शव के पास जानबूझकर अपनी जैकेट छोड़ी ताकि लगे कि वह भी खाई में गिरी है।

जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में शामिल तीन सुपारी किलर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ सुराग बांग्लादेश सीमा से जुड़े पाए जाने के चलते बांग्लादेश पुलिस से भी सहयोग लिया गया।

मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोनम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी साज़िश का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Releated Posts

फर्जी रक्तदान :समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव पद से हटाए गए

गाजीपुर: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 3 जुलाई 2025 समाजवादी पार्टी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गाजीपुर…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2025

गाजीपुर को सीएम की सौगात: एक्सप्रेसवे जोड़ने और कॉरिडोर की घोषणा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले को दो महत्वपूर्ण…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2025

हनीमून मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी वन स्टॉप सेंटर में रखी गई, भाई को नहीं मिली मिलने की इजाज़त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 गाजीपुर। हाई प्रोफाइल हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी…

ByByHindustan Mirror News Jun 10, 2025

गाजीपुर: गोरखपुर एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच के बाद मिली राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025 गाजीपुर, उत्तर प्रदेश गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: बुधवार रात वाराणसी से…

ByByHindustan Mirror News Jun 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top