• Home
  • गाजीपुर
  • हनीमून मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी वन स्टॉप सेंटर में रखी गई, भाई को नहीं मिली मिलने की इजाज़त
Image

हनीमून मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी वन स्टॉप सेंटर में रखी गई, भाई को नहीं मिली मिलने की इजाज़त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025

गाजीपुर। हाई प्रोफाइल हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने सोमवार को करीब साढ़े चार बजे वन स्टॉप सेंटर में रखा। सेंटर के गेट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी भी शाम करीब सवा चार बजे सेंटर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

गोविंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अगर मेरी बहन दोषी है तो उसे फांसी दे दो।” उन्होंने मेघालय के डीजीपी पर सोनम को जानबूझकर फंसाने का आरोप लगाया। गुस्से में गोविंद ने कहा, “17 दिन से बिना खाए-पिए अपनी बहन को ढूंढ रहा हूं। जब तक मैं उससे नहीं मिलूंगा, कुछ नहीं बताऊंगा।” इसके बाद वह सेंटर के पास ही बैठ गए। शाम साढ़े छह बजे मेघालय पुलिस के साथ गोविंद को सोनम से मिलने की अनुमति दी गई। पूरे दिन वन स्टॉप सेंटर पर हलचल बनी रही।

अस्पताल में 20 मिनट का उपचार
पुलिस ने सोनम को नंदगंज के काशी चाय जायका ढाबा से पकड़ने के बाद दोपहर करीब चार बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की कड़ी सुरक्षा में सोनम का उपचार हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि उसे बुखार और सिरदर्द की शिकायत थी। करीब 20 मिनट तक दवा देने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। अस्पताल में सोनम की हालत कमजोर थी, वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी और चेहरे पर थकान साफ दिख रही थी।

Releated Posts

गाजीपुर में नाबालिग की हत्या बाद मिलने गए सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: करंडा इलाके में दर्दनाक वारदात के बाद बढ़ा तनावउत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

फर्जी रक्तदान :समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव पद से हटाए गए

गाजीपुर: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 3 जुलाई 2025 समाजवादी पार्टी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गाजीपुर…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2025

गाजीपुर को सीएम की सौगात: एक्सप्रेसवे जोड़ने और कॉरिडोर की घोषणा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले को दो महत्वपूर्ण…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2025

पति की हत्या की साज़िश रचने वाली सोनम रघुवंशी ग़ाज़ीपुर से गिरफ्तार, मेघालय में हनीमून के दौरान दी थी सुपारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025 शिलांग/गाजीपुर। मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए इंदौर निवासी राजा…

ByByHindustan Mirror News Jun 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top