• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ मंडल में औद्योगिक निवेश को रफ्तार, 15,900 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 8,456.25 करोड़ का निवेश धरातल पर
Image

अलीगढ़ मंडल में औद्योगिक निवेश को रफ्तार, 15,900 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 8,456.25 करोड़ का निवेश धरातल पर


मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु बैठक, निवेश मित्र पोर्टल और स्वरोजगार योजनाओं की हुई समीक्षा

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़ मंडल में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज जनपदों में उद्योगों से जुड़ी योजनाओं, निवेश मित्र पोर्टल तथा रोजगार सृजन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि मंडल के लिए निर्धारित 15,900 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 197 औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 8,456.25 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इसके अलावा 55 औद्योगिक इकाइयों के निवेश प्रस्ताव इम्प्रूवमेंट अंडर प्रोसेस हैं। मंडलायुक्त ने निवेश प्रस्तावों में तेजी लाने और निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निवेश मित्र पोर्टल पर 2,323 आवेदन, 1,773 का समय से निस्तारण

मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर मंडल स्तर पर कुल 2,323 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,773 आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किए जा चुके हैं। शेष आवेदनों को भी समयबद्ध रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि निवेशकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागों द्वारा समय पर अनुपालन आख्या न भेजे जाने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।


तालानगरी में बिजली ट्रिपिंग का मुद्दा, निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

उद्यमियों द्वारा तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्य अभियंता विद्युत पंकज अग्रवाल ने बताया कि समस्या के समाधान का कार्य प्रगति पर है। मंडलायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, इसके लिए विद्युत विभाग को गंभीरता से प्रयास करने होंगे।


स्वरोजगार योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की भी समीक्षा की गई। एलडीएम अशोक सोनी ने बताया कि मंडल में इन योजनाओं के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष उल्लेखनीय प्रगति हुई है और हजारों युवाओं को ऋण स्वीकृति व वितरण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा गया है। मंडलायुक्त ने बैंकों को सौंपे गए लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


4 फरवरी को महिला आयोग की जनसुनवाई

इसी क्रम में यह भी जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीना कुमारी द्वारा 4 फरवरी को अलीगढ़ में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई लोक निर्माण अतिथिगृह में प्रातः 11 बजे से होगी। इसके पश्चात महिला आयोग द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों, बालिका गृह एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में सहभाग करें।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top