• Home
  • राजनीति
  • दिल्ली की उड़ान, मंजिल बनी जयपुर: उमर अब्दुल्ला फ्लाइट डायवर्जन से नाराज
Image

दिल्ली की उड़ान, मंजिल बनी जयपुर: उमर अब्दुल्ला फ्लाइट डायवर्जन से नाराज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 20 अप्रैल: 2025,

जम्मू से दिल्ली जा रही फ्लाइट को अचानक जयपुर डायवर्ट किया गया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उस समय अचानक दिल्ली की बजाय जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा, जब दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की अधिकता के चलते कोई लैंडिंग स्लॉट उपलब्ध नहीं था। फ्लाइट देर रात करीब 1 बजे जयपुर में उतरी।

तीन घंटे हवा में रहने के बाद जयपुर पहुंचे

उमर अब्दुल्ला ने इस पूरी घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “तीन घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और अब मैं सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर खड़ा होकर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। पता नहीं हम यहां से कब निकलेंगे।”

फिर रात 2 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट

जयपुर में कुछ देर रुकने के बाद फ्लाइट दोबारा रात 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई और अंततः दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में हुई देरी और असुविधा से सीएम उमर अब्दुल्ला खासे नाराज दिखे।

दिल्ली एयरपोर्ट की व्यवस्था पर उठाए सवाल

उमर अब्दुल्ला ने इसे “परिचालन अराजकता” बताते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति आम यात्रियों के लिए भी एक बड़ी परेशानी का कारण बनती है, जिससे एयर ट्रैवल का अनुभव और अधिक थकाऊ हो जाता है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने दिल्ली एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, वहीं कुछ ने एयर ट्रैफिक की बढ़ती समस्या को भी उजागर किया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी या इंडिगो की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर क्या सफाई या बयान सामने आता है।

Releated Posts

20 साल बाद ठाकरे भाइयों की एकजुटता, बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त ‘वचन नामा’ जारी

मुंबई नगर निगम चुनाव में नया सियासी मोड़मुंबई की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

राहुल गांधी का नया अंदाज: बेगूसराय में मछुआरों संग तालाब में उतरे, पकड़ी मछलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को बेगूसराय में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में…

ByByHindustan Mirror News Nov 2, 2025

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला, एक महीने में तीसरे नेता को बनाया निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

जीत के लिए एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह बिहार में करेंगे 25 से अधिक रैलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एनडीए ने प्रचार में पूरी ताकत…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top