• Home
  • Delhi
  • जेएनयू छात्र संघ चुनाव 4 नवंबर को, 6 नवंबर को आएंगे नतीजे
Image

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 4 नवंबर को, 6 नवंबर को आएंगे नतीजे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ चुनाव 2025-26 के लिए चुनाव समिति ने अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया है। समिति के अध्यक्ष रविकांत द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के अनुसार मतदान 4 नवंबर 2025 को दो चरणों में होगा। पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन रात 9:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। अंतिम परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

चुनावी प्रक्रियाओं की शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है, जब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी और आपत्तियाँ व संशोधन भी लिए जाएंगे। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

वैध नामांकनों की सूची 28 अक्टूबर सुबह 10 बजे प्रकाशित की जाएगी। उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। अंतिम सूची शाम 7 बजे जारी होगी, जिसके बाद रात 8 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को प्रचार के लिए स्थान आवंटित किए जाएंगे।

पिछले साल के चुनाव में वामपंथी समर्थित छात्र संगठनों ने चार में से तीन केंद्रीय समिति पदों पर जीत दर्ज की थी, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लगभग एक दशक बाद संयुक्त सचिव पद अपने नाम किया था। इस बार मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है क्योंकि सभी छात्र संगठन जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं।

Releated Posts

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *