• Home
  • अलीगढ
  • रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में कीर्ति रावत बनीं एक दिन की प्रिंसिपल, समझी जिम्मेदारियों का महत्व
Image

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में कीर्ति रावत बनीं एक दिन की प्रिंसिपल, समझी जिम्मेदारियों का महत्व

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंन्तर्गत अलीगढ़ मंडल के स्कूल रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल की 12वीं की छात्रा कीर्ति रावत को एक दिन की स्कूल प्रधानाचार्य बनाया गया। इस अनोखी पहल का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का भाव जगाना था। प्रिंसिपल की भूमिका निभाते हुए किरति ने विद्यालय की गतिविधियों का संचालन किया और शिक्षकों के साथ बैठक भी की।

कीर्ति रावत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “आज प्रधानाचार्य की भूमिका निभाते हुए मैंने अनुभव किया कि इस पद के साथ कितनी बड़ी ज़िम्मेदारियाँ जुड़ी होती हैं। शिक्षकों के साथ हुई बैठक में हमने विद्यालय की प्रगति तथा उन संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की, जहाँ हम अपनी गुणवत्ता को और अधिक उन्नत बना सकते हैं। प्रधानाचार्य होना केवल सर्वोच्च पद पर बैठना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना है।”

विद्यालय के निदेशक विनोद सिंघल ने इस अवसर पर कहा, “हमारे विद्यालय का मूल मंत्र ‘Search, Solve and Succeed’ बच्चों को नए अवसर और चुनौतियाँ स्वीकारने की प्रेरणा देता है। किरति रावत ने जिस तरह आत्मविश्वास और गंभीरता से यह जिम्मेदारी निभाई, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमें विश्वास है कि ऐसे प्रयोग विद्यार्थियों को भविष्य में नेतृत्व की राह पर आगे बढ़ने में मदद करेंगे।”

पूरे दिन प्रिंसिपल की जिम्मेदारी निभाने के बाद कीर्ति ने महसूस किया कि यह पद केवल अधिकारों का नहीं बल्कि कर्तव्यों और दायित्वों का भी प्रतीक है। विद्यालय परिवार ने उनके इस अनुभव को सराहते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Releated Posts

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top