• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी में बिजली कटौती से हाहाकार, भीषण गर्मी में जनजीवन बेहाल
Image

वाराणसी में बिजली कटौती से हाहाकार, भीषण गर्मी में जनजीवन बेहाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शनिवार 14 जून 2025

वाराणसी। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को विश्वनाथपुरी कालोनी क्षेत्र में 12 घंटे में करीब 60 बार बिजली की आवाजाही ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। बार-बार लाइन ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग बिजली और पानी के लिए तरस रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र भी इस आवाजाही से खराब होने की कगार पर हैं।

बड़ा लालपुर विद्युत उपकेंद्र से विश्वनाथपुरी कालोनी, बसही, नटिनियादायी, भोजुबीर, और सिंधोरा मार्ग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। विश्वनाथपुरी कालोनी, बसही, अशोकपुरम, तुलसी विहार, खुशहाल नगर, लक्ष्मणपुर, गौतम विहार जैसे क्षेत्रों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या चरम पर है। स्थानीय निवासी अरुण सिंह ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 8 से 10 बार बिजली गुल हुई। शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच लगभग 30 बार लाइन ट्रिप हुई, जबकि शाम 5 से रात 9 बजे तक 20 बार बिजली आई और गई।

विश्वनाथपुरी में एबीसी केबल में आग लगने से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। डीपीएच से जुड़े मढ़ौली क्षेत्र में दोपहर से शाम 6 बजे तक 6 बार कटौती हुई। भेलूपुर में एलआईसी ऑफिस के पास और बड़ी गैबी क्षेत्र में कई घंटे बिजली गुल रही।

Releated Posts

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

‘UGC का बाप’ लिखी बुलेट सीज, बिना नंबर प्लेट खड़ी थी बाइक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कैंट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाईवाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग…

ByByHindustan Mirror News Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top