• Home
  • हमीरपुर
  • फलस्तीन को भेजी गई आर्थिक मदद का मामला: लखनऊ पुलिस की टीम ने हमीरपुर के सात लोगों से की पूछताछ
Image

फलस्तीन को भेजी गई आर्थिक मदद का मामला: लखनऊ पुलिस की टीम ने हमीरपुर के सात लोगों से की पूछताछ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 हमीरपुर

हमीरपुर उत्तर प्रदेश: फलस्तीन में चल रहे युद्ध से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद भेजने के मामले में लखनऊ से आई खुफिया टीम ने हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सात लोगों से पूछताछ की है। यह मदद एक स्थानीय संस्था द्वारा सहारनपुर के एक स्वयंसेवी संगठन (NGO) के माध्यम से भेजी गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे विशेष जांच टीम ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को हिरासत में लेकर मौदहा कोतवाली लाया। वहां उनसे मोबाइल नंबर, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

जांच में सामने आया है कि मौदहा की संस्था द्वारा फलस्तीन और अन्य युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए आर्थिक सहयोग भेजा गया था। यह सहायता सहारनपुर स्थित एक NGO के माध्यम से भेजी गई थी। इसी NGO की एक महिला कार्यकर्ता ने मौदहा की संस्था का उल्लेख करते हुए मोबाइल स्टेटस पर ‘धन्यवाद’ संदेश पोस्ट किया था, जिसके बाद मामला खुफिया एजेंसियों के संज्ञान में आया।

एसपी हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा ने पुष्टि की कि लखनऊ से आई खुफिया टीम ने सात लोगों से पूछताछ की है। टीम ने आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद सभी को छोड़ दिया और वापस लखनऊ लौट गई। उन्होंने कहा कि मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच टीम को पूरा सहयोग प्रदान किया गया है।

Releated Posts

हमीरपुर: दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़ हमीरपुर (मौदहा)। शादी की रात हुए विवाद के बाद कोतवाली…

ByByHindustan Mirror News Jun 8, 2025

हमीरपुर में 1000 करोड़ की जमीन घोटाला: SDM, तहसीलदार सहित 13 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 अप्रैल: 2025, हमीरपुर जिले में डीएम आवास सहित 58.14 एकड़ बेशकीमती नजूल जमीन के…

ByByHindustan Mirror News Apr 30, 2025

हमीरपुर: छेड़छाड़ के आरोपी संग पुलिस मुठभेड़, तमंचा बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:हमीरपुर, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में सैना रोड पर स्थित दूध…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top