• Home
  • देश-विदेश
  • बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की मौत; कई घायल, हादसे की जांच शुरू
Image

बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की मौत; कई घायल, हादसे की जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
आधी रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और अधिकारियों ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग आधी रात के आसपास लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पब के मुख्य द्वार से आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता घना काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पब का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां जली हुई मेज-कुर्सियां और अन्य सामान बिखरा मिला।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच करने और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि थाईलैंड में इससे पहले भी कई बड़े अग्निकांड हो चुके हैं। वर्ष 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के प्रसिद्ध सांतिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान लगी आग में 66 लोगों की जान चली गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे के पीछे कथित तौर पर इनडोर आतिशबाजी को जिम्मेदार माना गया था।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *