• Home
  • अलीगढ
  • विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
Image

विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान मिरर | 7 जुलाई 2025
अलीगढ़ :

अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है, जिसे संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था। घटना के बाद से परिजनों में रोष है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रजनी की शादी चार साल पहले बुलंदशहर जिले के जलालपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रजनी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। गांधीपार्क क्षेत्र निवासी मृतका के चाचा सुरेश ने बताया कि रजनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार इस मामले को लेकर पारिवारिक पंचायत भी हुई थी, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि रविवार सुबह रजनी ने उन्हें फोन करके जानकारी दी थी कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। दोपहर बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद ससुराल वाले उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए। शाम को रजनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पहले उसे जहर दिया गया, फिर दिखावे के लिए अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलने पर रजनी के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना गांधीपार्क पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top