• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ: बकरीद पर सड़क पर नमाज नहीं, ड्रोन से होगी निगरानी
Image

मेरठ: बकरीद पर सड़क पर नमाज नहीं, ड्रोन से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

मेरठ। आगामी बकरीद के मद्देनजर मेरठ पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि बकरीद की नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। शासन स्तर से भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर नहीं किया जाएगा।

ईदगाह और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में नमाज अदा करने की विशेष व्यवस्था की गई है। वहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ईदगाह पर सात थाना प्रभारी, तीन क्षेत्राधिकारी (सीओ), एसपी सिटी के अलावा अर्धसैनिक बल और आरएएफ की एक कंपनी तैनात रहेगी। नमाज के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी ताकि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ड्रोन से निगरानी, बाइक स्टंट पर रोक

पुलिस ने बकरीद के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना बनाई है। शहर को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। ड्रोन के जरिए तीन प्रमुख स्थानों पर निगरानी की जाएगी। इसके अलावा बाइक स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे तत्वों को रोकने के लिए शहर में कुल 39 बैरियर लगाए जाएंगे।

धार्मिक नेताओं से बातचीत कर उन्हें भी निर्देशित किया गया है कि वे लोगों को नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Releated Posts

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मेरठ SSP ने 498 दरोगाओं संग देखी ‘धुरंधर-2’

मेरठ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच मेरठ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top