• Home
  • अलीगढ
  • मा0 सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Image

मा0 सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आपसी समन्वय से पारदर्शी ढ़ंग से लागू होती हैं शासकीय योजनाएं

अलीगढ़ 15 जुलाई 2025: मा0 सांसद श्री सतीश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहुत की गई। मा0 सांसद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का लक्ष्य केंद्र व प्रदेश सरकार सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना है। उन्होंने जिला पुलिस-प्रशासन, नगर निगम समेत अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में सभी अधिकारी टीम भावना के साथ बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। सरकारी मशीनरी के साथ जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग व सुझाव शामिल होते हैं तो योजनाएं धरातल पर पारदर्शी तरीके से मूर्त रूप लेती हैं।

समीक्षा के दौरान डीसी मनरेेगा अनुज सक्सेना ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत 2024-25 में 4742 श्रमिकों के द्वारा 100 दिवस का रोजगार प्राप्त किया गया है जिनमें से 2851 श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। श्रम विभाग एवं सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से अवशेष का पंजीकरण किया जा रहा है। मा0 ब्लॉक प्रमुखों द्वारा ग्रामों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं केयर टेकर (स्वयं सहायता समूह की महिला) के भुगतान के संबंध में एक सप्ताह में फोटोग्राफ समेत डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी एवं डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बताया गया कि कुल प्रशिक्षित 1141 बच्चों के सापेक्ष 573 का विभिन्न कम्पनियों में प्लेसमेंट हुआ है, जिस पर मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप ने विगत दो वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में एक्सईएन आरईडी चन्द्रवीर द्वारा समुचित जानकारी उपलब्ध न कराने पर मा0 एमएलसी प्रो0 तारिक मंसूर ने अधिकारियों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने की हिदायत दी। मा0 एमएलसी ने कहा कि शहर के मध्य से गुजरने वाला जीटी रोड जोकि प्रमुख मार्ग है, वर्तमान में जगह-जगह गड्ढ़े होने से चलना दूभर हो रहा है। जनसामान्य की सुगमता के लिए इसे तत्काल गड्ढ़ामुक्त किया जाए।

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन की समीक्षा में ग्रामों में खोदी गई सड़कों के पुनरोद्धार एवं विद्युत व्यवस्था को लेकर सभी ब्लॉक प्रमुख द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई जिस पर मा0 सांसद ने दोनों विभागों की पृथक से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक अरूण चौधरी ने बताया कि बीमित कृषकों के सापेक्ष 1924 लाभार्थियों को 137.81 लाख की क्षति पूर्ति प्रदान की गई। खरीफ सीजन में अब तक 9353 किसानों को बीमित किया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि मल्टी लेबल कार पार्किंग का कार्य अगले तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। कार्य में देरी के चलते कम्पनी पर 10.25 करोड़ का अर्थ दण्ड भी लगाया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के संबंध में उन्होंने अगस्त मासान्त तक कार्य पूर्ण होने की बात कही। सीएमओ डा0 नीरज त्यागी ने बताया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी सीएचसी पर एंटीवेनम उपलब्ध है। उन्होंने मा0 स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि आमजन में इसका प्रचार-प्रसार किया जाए कि सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को जल्द से जल्द चिकित्सालय पहुॅचाया जाए। उन्होंने 70 प्लस आयुष्मान कार्ड से आच्छादित अवशेष ग्राम पंचायतों में भी प्राथमिकता से जागरूकता अभियान चलाए जाने का आव्हान किया। मा0 सांसद ने डीपीओ के0के0 राय को नवीन आंगनबाड़ी भर्ती में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। डीएचओ शिवानी तौमर ने हाईटेक नर्सरी, पर ड्राप मोर क्राप, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर मा0 सांसद ने विभागीय कार्यक्रमों में उद्यान विभाग की योजनाओं का और अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती मीना कुमारी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, समस्त ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, नामित प्रधान, महामंत्री बृज क्षेत्र समेत जिलाधिकार संजीव रंजन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार एवं सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पीडी भाल चन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक से पूर्व जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने मा0 जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ एवं गमले देकर स्वागत किया।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top