• Home
  • नई दिल्ली
  • MHA: केंद्रीय गृह मंत्रालय का कई राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश, 
Image

MHA: केंद्रीय गृह मंत्रालय का कई राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश, 

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,

नई दिल्ली, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने देश के सभी राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह अभ्यास किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत किए जाएंगे ये प्रमुख अभ्यास

सूत्रों के मुताबिक इस मॉक ड्रिल में कई महत्वपूर्ण कदम शामिल होंगे:

  • हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन को सक्रिय किया जाएगा।
  • आम नागरिकों, छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा कि आतंकी हमले की स्थिति में वे कैसे अपनी सुरक्षा करें
  • ब्लैकआउट व्यवस्था लागू की जाएगी, यानी आपात स्थिति में बिजली बंद कर दी जाएगी ताकि शत्रु को लक्ष्य न दिखे।
  • महत्वपूर्ण कारखानों और ठिकानों को छिपाने की व्यवस्था की जाएगी।
  • निकासी योजना (Evacuation Plan) को अपडेट किया जाएगा और उसका रिहर्सल भी कराया जाएगा।

फिरोजपुर छावनी में किया गया 30 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास

इससे पहले, फिरोजपुर छावनी इलाके में रविवार रात को 30 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास किया गया। रात 9:00 से 9:30 बजे तक सभी लाइटें बंद रखी गईं। अगर किसी वाहन की लाइट जलती पाई गई तो उसे तुरंत बंद कराया गया। इस दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर थी और हर चौराहे पर तैनात रही। थाना प्रभारी गुरजंत सिंह ने इस बात की पुष्टि की।


पहलगाम हमला: भारत-पाक संबंध फिर तनावपूर्ण

26 निर्दोष नागरिकों की हत्या, पर्यटक बने निशाना

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। इनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इस हमले ने भारत को गहरा झकझोर दिया है और सरकार ने इसे सीमा पार से किया गया हमला करार दिया है।


भारत की कड़ी प्रतिक्रिया: पाकिस्तान के खिलाफ रणनीतिक कदम

हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं:

  • सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है।
  • पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटा दी गई है।
  • अटारी चेक पोस्ट बंद कर दी गई है।
  • डाक सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

विपक्ष का भी मिला सरकार को समर्थन

हमले के अगले दिन सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आपात बैठक बुलाई, जिसमें सीमा पार आतंकी कनेक्शन की पुष्टि की गई। सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने भी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया और सेना को पूरी छूट देने की सराहना की।


भारत ने पाक से आयात पर भी लगाया प्रतिबंध

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात और पारगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है।

Releated Posts

EV सब्सिडी पोर्टल लॉन्च, आवेदन के 60 दिनों के भीतर खाते में पहुंचेगी राशि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई ईवी नीति के तहत ऑनलाइन आवेदन से मिलेगी सब्सिडी, 2030 तक लागू रहेगी…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

डोपिंग नेटवर्क पर सरकार का बड़ा प्रहार, संसद में आएगा सख्त कानून; एजेंटों और तस्करों पर होगी आपराधिक कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग कानून में संशोधन की तैयारी, खिलाड़ियों नहीं बल्कि डोपिंग रैकेट चलाने वालों…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

मोदी सरकार की संविधान में 5 बड़े संशोधनों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ तक फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2/3 बहुमत मिलने पर लागू हो सकते हैं अहम बदलाव, महिला आरक्षण और जेल…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

विदेश में सुरक्षित नौकरी का नया रास्ता: eMigrate 2.0 के जरिए कानूनी रोजगार पर सरकार का बड़ा कदम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : Human Resource Mobility Forum में सुरक्षित और पारदर्शी भर्ती पर जोर नई दिल्ली। विदेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top