• Home
  • Uncategorized
  • 84 हजार से अधिक छात्रों ने भरे कोर्स विकल्प, सबसे अधिक रुचि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में
Image

84 हजार से अधिक छात्रों ने भरे कोर्स विकल्प, सबसे अधिक रुचि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोमवार 30 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में छात्रों का उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 84,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता, रुचि और करियर लक्ष्य के आधार पर कोर्स और संस्थान के लिए विकल्प चुने हैं।

राज्यभर में 151 सहायता केंद्रों के माध्यम से यह काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जा रही है। परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार छात्रों की सबसे ज्यादा रुचि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देखने को मिली है, जिसके लिए 37,884 छात्रों ने विकल्प भरे हैं।

इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग को 32,770, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) को 27,924, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग को 22,930 और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग को 20,282 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।

इसके अलावा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल), आईटी, केमिकल इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन फार्मेसी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, और प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स भी छात्रों की पसंद में शामिल हैं। डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए 9,021 अभ्यर्थियों ने विकल्प चुना है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित है, जिससे छात्र बिना किसी भ्रम के सही कोर्स और संस्थान का चयन कर पा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए केवल परिषद के अधिकृत पोर्टल jeecup.admissions.nic.in का ही उपयोग करें।

Releated Posts

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top