• Home
  • Uncategorized
  • सीबीआई ने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत चार को किया गिरफ्तार
Image

सीबीआई ने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत चार को किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025
घूस के 3:30 लाख रुपए भी बरामद

लखनऊ। सीबीआई ने लखनऊ स्थित नॉर्दर्न रेलवे के डीआरएम ऑफिस में छापा मार कर बड़ी घूसखोरी का खुलासा कर दिया। सीबीआई ने रंगे हाथ रिश्वत लेते रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से साढ़े तीन लाख रुपए रिश्वत के भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही चार गिरफ्तार अधिकारियों समेत 10 के खिलाफ मुकदमा काम कराया गया है। सीबीआई की कार्रवाई अभी जारी है। उधर अफसरों की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक खलबली का आलम है।

दरअसल रेलवे में अमृत भारत योजना के तहत 44 रेलवे स्टेशनों का विकास हो रहा है। इसके निर्माण कार्य के लिए ठेकेदारों में टेंडर डाले। इसी क्रम में ठेकेदारों से भुगतान के नाम पर कमीशन मांगा जा रहा था । इसकी भनक सीबीआई को लगी तो लखनऊ के डीआरएम ऑफिस में जाल बिछा दिया गया। ठेका लेने वाली कंपनी का आदमी जैसे ही रुपए लेकर रिश्वत देने पहुंचा, तभी सीबीआई ने अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक रिश्वतखोरी के आरोप में डिप्टी चीफ इंजीनियर विवेक कुशवाहा, सेक्शन इंजीनियर अशोक रंजन, कार्यालय अधीक्षक अंजुम निशा और निमार्ण करने वाली एजेंट इंफो टाइप कंपनी के कर्मचारी जिम्मी सिंह को गिरफ्तार कर दिया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसमें अभी करीब दो दर्जन अधिकारी घेरे में आ सकते हैं।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top