• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग, सांसद सतीश गौतम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Image

अलीगढ़: दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग, सांसद सतीश गौतम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़,। अलीगढ़ में स्थित दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठाई गई है। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि स्टेशन का नाम बदलकर महाराणा प्रताप सिंह के नाम पर रखा जाए।

सांसद गौतम ने पत्र में लिखा है कि “दाऊद खां” नाम एक आतंकवादी से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जिसने हजारों बहनों का सिंदूर उजाड़ा है। ऐसे नाम को किसी सार्वजनिक स्थल या स्टेशन से जोड़ना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह समाज के संवेदनशील वर्गों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है।

सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ में “दाऊद खां” नाम का कोई ऐतिहासिक या सांस्कृतिक महत्व नहीं है, न ही इस नाम का कोई गांव या क्षेत्र अस्तित्व में है। उन्होंने दावा किया कि यह नाम कुख्यात आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की याद दिलाता है, जो देश में आतंकवाद और ड्रग तस्करी जैसे अपराधों का सरगना रहा है।

सांसद ने यह भी कहा कि ऐसे नामों को सार्वजनिक स्थलों से हटाना जरूरी है ताकि नई पीढ़ी को राष्ट्रनायकों से जोड़ने का अवसर मिले। उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप सिंह, जो शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माने जाते हैं, के नाम पर रखा जाए।

फिलहाल रेल मंत्रालय से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है,

Releated Posts

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top