• Home
  • मुंबई
  • मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: 19 साल बाद कोर्ट से सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी
Image

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: 19 साल बाद कोर्ट से सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

2006 में मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार धमाकों के मामले में 19 साल बाद बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सबूतों को अविश्वसनीय मानते हुए दोषी ठहराए गए 12 में से 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। इनमें से एक आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है।

11 जुलाई 2006 को मुंबई की 7 लोकल ट्रेनों में विस्फोट हुए थे, जिनमें 189 लोगों की जान गई और 800 से ज्यादा घायल हुए। इस हमले को देश के सबसे बड़े आतंकी हमलों में गिना जाता है। उस वक्त महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले में इंडियन मुजाहिदीन और सिमी से जुड़े 13 लोगों को आरोपी बनाया था। 2015 में मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट ने 12 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सज़ा सुनाई थी—5 को मौत और 7 को उम्रकैद।

लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने 2025 में दिए अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूत भरोसेमंद नहीं हैं। कोर्ट ने माना कि आरोपियों के इकबालिया बयानों की पुष्टि नहीं हो सकी और कई मामलों में गवाहों के बयान पर भी शक की गुंजाइश रही।

कोर्ट ने कहा कि जांच में गंभीर खामियां थीं और “न्याय की मूल भावना” के तहत आरोपियों को benefit of doubt दिया गया। अब तक जेल में बंद रहे आरोपी अपने जीवन के लगभग दो दशक गवां चुके हैं।

यह फैसला न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े करता है। पीड़ित परिवारों में जहां एक ओर दुख और असमंजस है, वहीं बरी हुए आरोपियों के परिवार इसे राहत की सांस मान रहे हैं।

Releated Posts

मुंबई के भूलेश्वर में बड़ा हादसा, 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा गिरी, दो की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आगमन के दौरान बिगड़ा प्रतिमा का संतुलन, पांच लोग घायल; पंडाल से 50-60 मीटर…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

Gen Z और अल्फा से 6 अगस्त को संवाद करेंगे मोहन भागवत, युवाओं के सामने रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : I.I.M.U.N. की 15वीं वर्षगांठ पर मुंबई में होगा विशेष कार्यक्रम मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

29 जुलाई को मराठा शक्ति प्रदर्शन, क्या फिर तेज होगा आरक्षण आंदोलन?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अंतर्वाली सारथी में मनोज जरांगे की बड़ी बैठक, आगे की रणनीति पर फैसला संभव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शरद पवार गुट के बंद कमरे की बैठक के बाद NDA में जाने की अटकलें तेज ,महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बंद कमरे की बैठक के बाद NDA में जाने की अटकलें तेज, आधिकारिक पुष्टि…

ByByHindustan Mirror News Jul 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *