• Home
  • Delhi
  • NEET UG 2026: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर, बेटियों ने फिर लहराया परचम
Image

NEET UG 2026: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर, बेटियों ने फिर लहराया परचम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
11.21 लाख अभ्यर्थी हुए सफल, सफल उम्मीदवारों में 58% से अधिक छात्राएं; 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। परिणामों में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 प्राप्त की है। दोनों ने 99.9999 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

इस बार के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। NTA के अनुसार सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं, जबकि शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाले अधिकांश उम्मीदवारों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।

टॉप-10 में राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल (714 अंक), बिहार के आयुष भालोटिया (713), महाराष्ट्र की कुडाले श्रावणी कृष्णा (713), बिहार की रिया रंजन (713), उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे (713), पंजाब के गीतांश सरीन (712), राजस्थान के गौरव सिंह (712) तथा महाराष्ट्र के मोहनीश मारुति भोसले (712) शामिल रहे।

NTA के अनुसार इस वर्ष 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 1,492 छात्रों ने 650 से ज्यादा और 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए। शीर्ष 17 रैंकर्स पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित आठ राज्यों से हैं।

NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। पेपर लीक विवाद के बाद पुनः आयोजित परीक्षा का परिणाम समय पर जारी कर NTA ने मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है।

देश में इस वर्ष MBBS की लगभग 1.08 लाख सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें करीब 56 हजार सरकारी और 52 हजार निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल हैं। अब सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- हम 40 फीसदी हैं, वे हमसे कम

रूसी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया बदल रही है, नए ग्रोथ इंजन बन रहे; ब्रिक्स कारोबार और साझेदारी का…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *