• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: जानवर को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत
Image

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: जानवर को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025

अलीगढ़। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत बौनेर के पास शनिवार को एक दुखद सड़क हादसा हो गया। अकराबाद से सवारियों को लेकर अलीगढ़ आ रहा एक टेंपो अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक अर्जुन (29) पुत्र राधाकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार पांच अन्य यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव डभी निवासी अर्जुन टेंपो चालक था और शनिवार सुबह रोजाना की तरह सवारियां लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बौनेर के पास पहुंचा, अचानक एक जानवर टेंपो के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *