• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: गंगा दशहरा पर दर्दनाक हादसे: अलीगढ़,सहित कई जिलों में 13 श्रद्धालुओं की डूबकर मौत
Image

अलीगढ़: गंगा दशहरा पर दर्दनाक हादसे: अलीगढ़,सहित कई जिलों में 13 श्रद्धालुओं की डूबकर मौत

अलीगढ़/फिरोजाबाद/कानपुर।
गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गंगा और यमुना में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ कई दर्दनाक हादसे हो गए। अब तक अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, उरई सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं।

अलीगढ़:
दादों थाना क्षेत्र के सांकरा घाट पर अतरौली निवासी एक युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गया। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

फिरोजाबाद:
यहाँ यमुना नदी में तीन अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए।

  • शहर के पास एक युवक की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
  • जसराना क्षेत्र में नहर में स्नान करते समय एक अन्य युवक की जान चली गई।
  • तीसरा युवक खैरगढ़ थाना क्षेत्र के नहर में डूब गया।

कासगंज:
यहाँ दो अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालु डूब गए। एक को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई।

कानपुर:
बिठूर के कल्लूपुरवा गांव से गंगा स्नान करने गए दो सगे भाई और उनका भांजा पानी में डूब गए। तीनों की मौत हो गई।

फर्रुखाबाद:

  • कायमगंज के फसनौली गंगा घाट पर स्नान करते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।
  • शमसाबाद क्षेत्र में एक किशोर अपने चाचा-चाची के साथ गंगा स्नान करने गया था, जहां वह डूब गया।

इटावा:
जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की जान गई।

उरई (जालौन):
कालपी में अपने ममेरे भाई की होने वाली ससुराल में आए एक युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई।

इन हादसों के बाद सभी प्रभावित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top