• Home
  • नई दिल्ली
  • पाक कनेक्शन: पंजाब में यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान जा चुका है तीन बार
Image

पाक कनेक्शन: पंजाब में यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान जा चुका है तीन बार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

मोहाली/रूपनगर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद देशभर में खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में पंजाब में एक यूट्यूबर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोहाली स्थित स्पेशल सेल (SSOC) ने रूपनगर जिले के गांव महलां निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। आरोपी जसबीर “जान महल” नामक यूट्यूब चैनल चलाता है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से पाए गए हैं। इसके अलावा उसका संपर्क हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और निष्कासित पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था। ये दोनों पहले ही जासूसी के आरोपों में पकड़े जा चुके हैं।

पाकिस्तानी सेना अधिकारियों से मुलाकात

जांच के दौरान सामने आया है कि जसबीर सिंह पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास गया था, जहाँ उसकी मुलाकात पाक सेना के अधिकारियों और पाकिस्तानी व्लॉगर्स से हुई। वह 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। पुलिस के अनुसार, उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से पाकिस्तान के कई संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

सबूत मिटाने की कोशिश

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर सिंह ने अपनी पहचान छिपाने और पाकिस्तान से जुड़े पीआईओ एजेंटों के साथ संपर्क के सबूत मिटाने की कोशिश की थी। उसके खिलाफ एसएसओसी मोहाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top