• Home
  • Uncategorized
  • ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाकिस्तान, सीएम योगी बोले
Image

ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाकिस्तान, सीएम योगी बोले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “हमारी सरकार जनता की आन, बान और शान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, जिसके कारण हमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉंच करना पड़ा। इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया। भारतीय सेना ने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया है – हम उन्हें सैल्यूट करते हैं।”

देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल, 2000 फीट लंबे तिरंगे का प्रदर्शन

तिरंगा यात्रा में स्कूल और कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के बीच बच्चों ने 2000 फीट लंबे तिरंगे का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। यात्रा पूरे शहर में एकता और गर्व का संदेश देती नजर आई।

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा इस गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

Releated Posts

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top