• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हड़कंप: ट्रेन में बम की सूचना, ट्रैक पर मिला सिलेंडर
Image

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हड़कंप: ट्रेन में बम की सूचना, ट्रैक पर मिला सिलेंडर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, । दिल्ली धमाके के बाद अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे के भीतर दो संदिग्ध घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया। पहली घटना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिली, वहीं दूसरी घटना में रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी सिलेंडर पाया गया। दोनों मामलों में आरपीएफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की देर रात करीब 11:05 बजे प्रयागराज डिवीजन कंट्रोल को सूचना मिली कि दिल्ली से बिहार जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री के पास बम जैसी कोई वस्तु हो सकती है। यह सूचना रेलवे कंट्रोल को फोटो सहित भेजी गई थी। जानकारी मिलते ही ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोक लिया गया। सुरक्षा टीमों ने इंजन से दूसरे जनरल कोच में सीट संख्या 247503/सी पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति को खोज निकाला।

पूछताछ में यात्री ने अपना नाम सुशील सैनी पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी ग्राम बिचखाना थाना अरेर, जिला मधुबनी, बिहार बताया। वह फरीदाबाद में डबुआ फल मंडी में दुकान नंबर 62 पर काम करता है। उसकी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। लगभग एक घंटे की सघन चेकिंग के बाद ट्रेन को पुनः रवाना कर दिया गया।

इधर, दूसरी ओर दिल्ली–हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक खाली एलपीजी सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर मिलने की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और सिलेंडर को सुरक्षित हटाया। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि सिलेंडर किसने और क्यों ट्रैक पर रखा। आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां आसपास के क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा चुकी हैं।

इन दोनों मामलों के बाद स्टेशन और ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों की मदद से पूरे मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही हैं।

Releated Posts

शालिनी बघेल निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय

नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफहिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इगलास। दि सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव…

ByByHindustan Mirror News Feb 10, 2026

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था बदली, रूट डायवर्जन लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस…

ByByHindustan Mirror News Feb 10, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर, 09-2-2026

इंडियाएआई इम्पैक्ट समिट से पूर्व एएमयू में एआई परियोजना प्रदर्शनी अलीगढ़, 9 फरवरी:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 6-2-2026

विश्व कैंसर दिवस पर एएमयू में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम अलीगढ़, 6 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top