• Home
  • Delhi
  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान
Image

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है कि वे एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस प्यारी खबर से सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है।

राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। पोस्ट में कपल ने लिखा, “हमारा बेबी बॉय आखिरकार यहां हमारे साथ है। हम इस खुशी के आगे अपनी पिछली जिंदगी भूल गए हैं। दिल खुशी से भरे हुए हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सबकुछ है। आभार। – परिणीति और राघव।”

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस, सेलेब्रिटीज़ और राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। दीपावली से पहले इस खुशखबरी ने दोनों परिवारों और प्रशंसकों के लिए त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों का परिवार अस्पताल में मौजूद है और नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त 2025 में परिणीति और राघव ने सोशल मीडिया पर पैरेंट्स बनने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि “हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दोनों पार्क में हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आए थे।

फैंस अब इस कपल की नई फैमिली फोटोज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणीति और राघव की जोड़ी हमेशा से ही अपने सादगी और प्रेम भरे रिश्ते के लिए जानी जाती है, और अब उनके जीवन में यह नया अध्याय एक नई शुरुआत लेकर आया है।

Releated Posts

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

जुहू बीच पर “दुःख बाँटने” का अनोखा धंधा, समाज की बदलती संवेदनाओं का आईना

मुंबई।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मायानगरी की चमक-दमक के बीच जुहू बीच से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

डिजिटलीकरण से ईपीएफओ में बड़ा बदलाव: अब 3 दिन में मिलेगा क्लेम निपटान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपनी सेवाओं को डिजिटल बनाते हुए कर्मचारियों के लिए…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

अमेरिका ने साथ नहीं देने वाले देशों से बेस हटाने की दी चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लिंडसे ग्राहम की सख्त सलाहअमेरिका के सीनेटर Lindsey Graham ने साफ संकेत दिया है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top