• Home
  • बेंगलुरु
  • लोग मरते रहे, जश्न चलता रहा…बेंगलुरु में ‘मौत की भगदड़’ पर DK शिवकुमार ने मांगी माफी
Image

लोग मरते रहे, जश्न चलता रहा…बेंगलुरु में ‘मौत की भगदड़’ पर DK शिवकुमार ने मांगी माफी

बेंगलुरु, 4 जून 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न मंगलवार को उस वक्त मातम में तब्दील हो गया, जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जो जीत की परेड और विराट कोहली को देखने के लिए बेकाबू हो चुकी थी। सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई और भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

“हम माफी मांगते हैं” – डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार

इस घटना पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने शोक जताते हुए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा,

“हमें आरसीबी और कर्नाटक पर गर्व है। हम परेड निकालना चाहते थे लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। मैं इस घटना पर बेंगलुरु और कर्नाटक के सभी लोगों से माफी मांगता हूं।”

शिवकुमार ने विराट कोहली की टीम के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि,

“18 साल का संघर्ष, कोहली की वफादारी और टीम की मेहनत ने आखिरकार रंग लाया। हमें इस जीत पर गर्व है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने जश्न को गम में बदल दिया।”

कार्यक्रम चलता रहा, लोग मरते रहे

घटना के बाद सबसे बड़ी आलोचना इस बात को लेकर हो रही है कि 10 लोगों की मौत के बावजूद रंगारंग कार्यक्रम जारी रहा। सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना के बावजूद कार्यक्रम क्यों नहीं रोका गया?

राजनीतिक घमासान: बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

इस हादसे के बाद विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह कांग्रेस सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी का नतीजा है।
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा,

“सरकार ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई। यह मौतें सीधे तौर पर सरकार की गैरजिम्मेदारी का परिणाम हैं।”

स्थिति अब नियंत्रण में, जांच के आदेश

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि स्थिति को अब नियंत्रण में ले लिया गया है और भगदड़ के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Releated Posts

डिबाई के पूर्व विधायक पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बेंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2025

प्रधानमंत्री का बेंगलुरु दौरा: वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2025

फेसबुक ने सीएम सिद्धारमैया को बताया मृत, मचा बवाल

फेसबुक की गलती से सीएम सिद्धारमैया को बताया गया मृत, मचा बवाल — मेटा ने मांगी माफी बेंगलुरु:…

ByByHindustan Mirror News Jul 18, 2025

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: जश्न में मची भगदड़ से 11 की मौत, RCB समेत तीन के खिलाफ FIR, पहली गिरफ्तारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 बेंगलुरु/नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का खिताब पहली बार जीतने के…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top