टिहरी, 19 सितम्बर 2025
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर, टिहरी में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत आज स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। काव्य पाठ और पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन भूगोल विभाग के डॉ. आशुतोष सिंह और रक्षा विभाग के डॉ. अनिल कुमार मीणा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अमित कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. रोहित कुमार एवं शोधार्थी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति सृजनात्मकता और अभिरुचि प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

















