• Home
  • UP
  • शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास
Image

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और वह इसे पूरी विनम्रता, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वह शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधारों को गति देंगे और छात्रों तथा देश की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए जोशी ने कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने समेत शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल हुईं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में नई शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी दायित्व संभाल रहे हैं। कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद जोशी अब इन मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि छात्रों के हित और देश में शैक्षणिक माहौल को सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया है।

इधर, जंतर-मंतर पर 49 दिनों से चल रहा CJP का आंदोलन भी समाप्त हो गया। संगठन ने बताया कि सरकार के साथ तीन दौर की वार्ता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया।

Releated Posts

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

क्यों कांप रहा हिमालय? एक महीने में 130 से ज्यादा भूकंप, भारत में सबसे अधिक हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगस्त में हिमालयी क्षेत्र में 130 भूकंपीय घटनाएं दर्ज, भारत के हिमालयी हिस्से में…

ByByHindustan Mirror News Sep 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *