• Home
  • अलीगढ
  • प्रो. पंकज कुमार राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पुस्तकालय नोडल अधिकारी नियुक्त
Image

प्रो. पंकज कुमार राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पुस्तकालय नोडल अधिकारी नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तकालय संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई

अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णपाल सिंह के आदेशानुसार प्रो. पंकज कुमार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय के सुव्यवस्थापन एवं सुसंचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

प्रो. पंकज कुमार वर्तमान में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पुस्तकालय संचालन, दस्तावेज प्रबंधन तथा सूचना सेवाओं के क्षेत्र में अतरिक्त कौशल प्राप्त है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त प्रो. कुमार राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं, जिससे उनका शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव स्पष्ट होता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि प्रो. कुमार के मार्गदर्शन में पुस्तकालय का संचालन और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं छात्र-हितकारी होगा। उनकी नियुक्ति से पुस्तकालय के डिजिटलीकरण, संसाधनों के उन्नयन तथा पाठकों की सुविधाओं में अपेक्षित सुधार की आशा है।

Releated Posts

बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जल्द होगा शुरू, 104 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तय

अलीगढ़। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल कार पार्किंग का शुभारंभ जल्द होने जा रहा है। नगर…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

शेखा झील बनी अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र, रामसर स्थल घोषित

अलीगढ़। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ वासियों के लिए गर्व की बात है कि जलाली-पनैठी रोड स्थित शेखा झील पक्षी…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

संसद संग्राम के बाद सड़कों पर उतरेगी भाजपा, जन आक्रोश मार्च का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 22 अप्रैल 2026। संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम के बाद…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

यूपी बोर्ड : 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/प्रयागराज। यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक…

ByByHindustan Mirror News Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top