• Home
  • UP
  • एएमयू की प्रो. शिरीन सादिक ने जिला कारागार को सौंपी डब्लूएएफआई वार्षिक रिपोर्ट
Image

एएमयू की प्रो. शिरीन सादिक ने जिला कारागार को सौंपी डब्लूएएफआई वार्षिक रिपोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 22 जुलाई 2025
कैदियों के पुनर्वास व सहायता प्रयासों की सराहना

अलीगढ़, 22 जुलाई 2025ः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका और ‘वेलफेयर एक्शन्स फॉर इनकार्सरेटेड’ (WAFI) कार्यक्रम की निदेशक प्रो. शिरीन सादिक ने वर्ष 2024-2025 की वार्षिक रिपोर्ट अलीगढ़ जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह यादव को औपचारिक रूप से सौंप दी।

इस रिपोर्ट में कैदियों और उनके परिवारों के लिए डब्लूएएफआई द्वारा किए गए सामाजिक और कानूनी सहयोग कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण शामिल है। कार्यक्रम के तहत जेल में बंद व्यक्तियों को संकट की घड़ी में मुफ्त कानूनी सहायता, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, परिवार से संपर्क की सुविधा और पुनर्वास के लिए विविध कार्यशालाएं कराई गईं। इसके अतिरिक्त, कैदियों के बच्चों की शिक्षा और परिवार की सामाजिक सहायता पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

यह महत्वपूर्ण पहल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित होती है और जेल में बंद व्यक्तियों के पुनर्समावेशन और अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह यादव ने डब्लूएएफआई टीम के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जेल सुधार और कैदियों के सामाजिक पुनर्वास में सहायक होते हैं। उन्होंने रिपोर्ट सौंपे जाने की जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा कर जनमानस को इस सकारात्मक पहल से अवगत भी कराया।

डब्लूएएफआई का उद्देश्य कारागारों को मात्र दंड स्थल नहीं, बल्कि सुधार व नई शुरुआत के अवसर प्रदान करने वाले केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

Releated Posts

हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक और कॉपी नंबर ,यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटर परीक्षा के लिए सख्त निर्देश लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकल रोकने को नई व्यवस्थाप्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

साइबर धोखाधड़ी पीड़ितों को बड़ी राहत: 25 हजार रुपये तक मुआवजे का प्रस्ताव

नई दिल्ली,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम बैंक उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 6-2-2026

विश्व कैंसर दिवस पर एएमयू में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम अलीगढ़, 6 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 6, 2026

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top