• Home
  • Delhi
  • असम विधानसभा में बहुविवाह निषेध विधेयक पारित, मुख्यमंत्री हिमंत बोले—‘धर्म से परे, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं’
Image

असम विधानसभा में बहुविवाह निषेध विधेयक पारित, मुख्यमंत्री हिमंत बोले—‘धर्म से परे, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

असम विधानसभा ने गुरुवार को ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025’ पारित कर दिया, जिसके तहत बहुविवाह को अपराध माना जाएगा और अपराध साबित होने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। हालांकि अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और छठी अनुसूची के क्षेत्रों को इस कानून से बाहर रखा गया है। विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है बल्कि महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, ईसाई सभी समुदाय इस कानून के दायरे में आएंगे।

शर्मा ने विपक्ष से संशोधन वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन एआईयूडीएफ और माकपा ने अपने सुझाव पेश किए जिन्हें ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि यदि वह अगले चुनावों के बाद फिर से सत्ता में आते हैं, तो नए कार्यकाल के पहले सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक असम में लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी तक ‘धोखाधड़ी से होने वाले विवाह’ के खिलाफ अलग विधेयक लाया जाएगा, जिससे ‘लव जिहाद’ के खिलाफ उनकी घोषित कार्रवाई पूरी हो सकेगी।

Releated Posts

‘सबूत दो या माफी मांगो’: उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी का तीखा पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा बोले- आरोपों के समर्थन में प्रमाण दें, अन्यथा सार्वजनिक माफी…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

5% आबादी, लेकिन हर क्षेत्र में मजबूत पहचान: न्यूजीलैंड में भारतीयों का बढ़ता प्रभाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : PM मोदी के दौरे के बीच शिक्षा, कारोबार, राजनीति और संस्कृति में भारतीय समुदाय…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

बांग्लादेश में भारत का गलत नक्शा दिखाने पर सख्त ऐतराज, जम्मू-कश्मीर पर भारतीय राजनयिक ने सुधारी प्रस्तुति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ढाका के सेमिनार में भारतीय उच्चायोग की अधिकारी पूजा झा ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा—…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top