• Home
  • अलीगढ
  • सोनिया गांधी पर गौमांस का आरोप, कांग्रेस को घेरते नजर आए रघुराज सिंह
Image

सोनिया गांधी पर गौमांस का आरोप, कांग्रेस को घेरते नजर आए रघुराज सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठा. रघुराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कई विवादास्पद बयान दिए हैं। अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पहलगाम से जुड़ी एक टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की और उसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता का उदाहरण बताया।

रघुराज सिंह ने कहा, “जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है। वह निरंतर मोदी जी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक नई पहचान दी है।”

उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “सोनिया गांधी के घर पर गौमांस खाया जाता है, ऐसे लोग हिंदू नहीं हो सकते।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और देश की सांस्कृतिक विरासत को चोट पहुंचाते हैं।

रघुराज सिंह ने मांग की कि कांग्रेस नेताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि वे किसी घोटाले में दोषी पाए जाएं, तो उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top