• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में दो होटलों पर छापा: सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ में दो होटलों पर छापा: सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार

सरसौल के स्काईवे व मैराकी होटल से महिलाओं समेत आठ पुरुष पकड़े गए, तीन कथित पत्रकार भी शामिल

अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सरसौल चौराहे पर स्थित स्काईवे होटल और पास ही स्थित मैराकी होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। देर रात की गई छापेमारी में सात महिलाओं समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन होटल संचालक और तीन कथित पत्रकार भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह रैकेट पिछले कई महीनों से सक्रिय था और वाट्सएप ग्रुप के जरिए ग्राहकों को जोड़ा जाता था।

व्हाट्सएप ग्रुप से होती थी बुकिंग

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि रैकेट संचालकों ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था, जिसके जरिए महिलाओं की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती थीं। ग्राहक अपनी पसंद की महिला चुनकर होटल में कमरा बुक कराते थे। बुकिंग की रकम करीब पांच हजार रुपये तक तय थी। होटल में कमरे के साथ-साथ प्रिंट रेट से महंगी शराब भी उपलब्ध कराई जाती थी।

ठेकेदारों के जरिए भेजी जाती थीं महिलाएं

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिलाओं को ठेकेदारों के माध्यम से होटलों तक पहुंचाया जाता था। गिरफ्तार महिलाओं में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड की निवासी शामिल हैं। पुलिस अब इन ठेकेदारों की तलाश में जुट गई है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

कथित पत्रकारों की भूमिका भी संदिग्ध

छापेमारी के दौरान तीन कथित पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से प्रेस कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये प्रेस कार्ड फर्जी हैं या किसी संगठन से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग होटल संचालन और रैकेट को संरक्षण देने में शामिल थे।

भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, 35 विजिटिंग कार्ड, तीन प्रेस आईडी कार्ड, एक कार, 58,070 रुपये नकद और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शहर के कई होटल पुलिस के रडार पर

एसपी सिटी ने बताया कि शहर से लेकर देहात तक कई होटलों में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे होटलों को चिन्हित किया जा रहा है। संदिग्ध होटलों के आसपास सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अवैध धंधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *