• Home
  • अलीगढ
  • राजाराम आनंद अखिल भारतीय पंचायत परिषद में हुए शामिल
Image

राजाराम आनंद अखिल भारतीय पंचायत परिषद में हुए शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 30 अक्टूबर 2025।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) राजाराम आनंद ने आज गैर राजनीतिक संगठन अखिल भारतीय पंचायत परिषद की सदस्यता ग्रहण की। यह शामिल होना परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट के प्रयासों से संभव हुआ।

गवेंद्र सिंह ने बताया कि राजाराम आनंद एक मिलनसार, लोकप्रिय और समाजसेवी व्यक्तित्व हैं, जिनमें संगठन को मजबूत करने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने बीएसपी को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर शोषितों और पीड़ितों की आवाज उठाते रहे हैं। सिंह ने कहा कि आनंद के अनुभव से पंचायत परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर स्वागत एवं बधाई देने वालों में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, राष्ट्रीय महासचिव अनिल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव अमित जायसवाल, श्रीमती प्रियंका सिंह, अनुज प्रताप सिंह, आसिफ प्रधान, गजेंद्र पाल सिंह (अक्कू प्रधान), नरेंद्र कुमार प्रधान, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, विशंभर दया शर्मा, नरेंद्र सिंह एडवोकेट और कुशवीर सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।

राजाराम आनंद ने कहा कि वे परिषद के संगठन को पूरे देश में मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पूर्ण सहयोग देंगे।

Releated Posts

मिलावट के मामलों में बड़ा बदलाव: अब सीधे FIR नहीं, पहले होगी परिवाद शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर शासन ने बड़ी नीति बदलाव करते…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

अलीगढ़ नगर निगम का 1261 करोड़ का बजट पास, 20 मिनट में खत्म हुई बोर्ड बैठक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹1261…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 4-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में यूपी यूके-ऐपीकोन 2026 का भव्य शुभारंभ Aligarh Muslim University के जेएन मेडिकल कॉलेज…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

भाजपा जिला कार्यालय क्यामपुर में जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026
1 Comments Text
  • 免费资源下载 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    真免费!价值万元资源,不要一分钱,网址:https://www.53278.xyz/
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top