• Home
  • Uncategorized
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द
Image

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इनमें 67 बीएड, दो बीपीएड और एक एमएड कॉलेज शामिल हैं। राष्ट्रीय परिषद् शिक्षक शिक्षा (एनसीटीई) की रिपोर्ट के आधार पर इन कॉलेजों को 2025-26 सत्र से प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कॉलेजों को मान्यता रद्द करते हुए आदेश जारी किया है। अब ये कॉलेज आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे, जिससे बीएड की सीटों की कुल संख्या पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

2200 से अधिक कॉलेजों की मान्यता रद्द

एनसीटीई ने देशभर के बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता जांच के बाद 2200 से अधिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इसके तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई, जिनमें अधिकांश केवल बीएड संचालित करते थे। आदेशानुसार, इन कॉलेजों में सत्र 2025-26 से प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

पीएआर रिपोर्ट न देने पर की गई कार्रवाई

एनसीटीई ने गुणवत्ता जांच के लिए कॉलेजों से परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (PAR) मांगी थी। सत्र 2021-22 और 2022-23 की रिपोर्ट समय से न देने पर, एनसीटीई एक्ट 1993 की धारा 17(1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कई बार नोटिस के बावजूद रिपोर्ट न मिलने पर कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है।

फर्जी शिक्षकों और डमी कॉलेजों पर भी कार्रवाई

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एनसीटीई ने फर्जी शिक्षण संस्थाओं और डमी कॉलेजों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। कई कॉलेजों में पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, योग्य शिक्षक या वास्तविक छात्र नहीं पाए गए। कुछ संस्थान सिर्फ नामांकन के आधार पर मान्यता दिखाकर संचालित हो रहे थे। ऐसे कॉलेजों को भी जांच के दायरे में लाया गया है और भविष्य में और भी संस्थाएं कार्रवाई की जद में आ सकती हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *