• Home
  • अलीगढ
  • रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग
Image

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़की
के रास्ते घर में घुसी पुलिस
अलीगढ़। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब
रुपयों के लेन-देन को लेकर एक युवक ने अपने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को कमरे में बंधक बनाकर
बेरहमी से पीटा। आरोप है कि युवक ने पिता पर पिस्टल तान दी और खिड़की से हथियार लहराकर
आसपास दहशत फैलाई। घटना का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि विष्णुपुरी क्षेत्र में एक युवक ने खुद
को कमरे में बंद कर लिया है और अपने पिता से पैसों को लेकर विवाद कर रहा है। सूचना के बाद
पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने कथित तौर पर पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। इससे मौके पर
तनाव और बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका है। स्थिति को
देखते हुए पुलिस ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए खिड़कियों के रास्ते घर में प्रवेश किया और युवक
को काबू में ले लिया। उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद की गई है। घटना के दौरान पिता को काफी
देर तक कमरे में बंधक बनाए रखने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और
युवक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aligarh #CivilLines #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *