• Home
  • Delhi
  • वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर रोहित शर्मा की आंखों में आंसू
Image

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर रोहित शर्मा की आंखों में आंसू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारत ने महिला विश्व कप 2025 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया है। फाइनल मैच देखने के लिए भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी मौजूद थे। मैच खत्म होते ही रोहित शर्मा की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। कैमरे में कैद इस भावुक पल ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया।

मैच के निर्णायक क्षण में दीप्ति शर्मा ने 45वां ओवर फेंका और उनकी तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने शानदार कैच लेकर भारत को विश्व चैंपियन बना दिया। इसी के साथ स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। वहीं, विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महिला टीम की तारीफ करते हुए लिखा, “आप आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। आपने अपने बेखौफ क्रिकेट से हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है। यह जीत पूरी तरह से आप सभी की मेहनत का परिणाम है।”

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम को देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय के रूप में हमेशा याद रखी जाएगी।

Releated Posts

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *