• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: राज्यपाल के आगमन पर आज रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नए मार्ग
Image

अलीगढ़: राज्यपाल के आगमन पर आज रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नए मार्ग

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया है। कार्यक्रम के दौरान वीआईपी फ्लीट मूवमेंट के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह डायवर्जन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यातायात पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट कट हाइवे से खेरेश्वर चौराहे, बोनेर तिराहे से खेरेश्वर चौराहे, तथा कमालपुर कट हाइवे से खेरेश्वर चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसी प्रकार, खैर से लोधा की ओर जाने वाले वाहन सोमना मोड़ गभाना एनएच-34 से डायवर्ट होकर निकलेंगे।

भारी और कॉमर्शियल वाहनों पर विशेष प्रतिबंध लागू किया गया है। टप्पल चेंजर, यमुना एक्सप्रेसवे से खैर की ओर आने वाले भारी वाहन अब एक्सप्रेसवे होकर ही अपने गंतव्य तक जाएंगे। गौमत चौराहे से खैर की ओर आने वाले भारी वाहन भी डायवर्ट किए गए हैं। वहीं आगरा चेंजर और मथुरा चेंजर से खेरेश्वर चौराहे की ओर आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।

आईटीएम कॉलेज के पास बैरियर से लोधा की ओर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, जबकि वीआईपी फ्लीट के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है।
राज्यपाल व अन्य वीआईपी वाहनों की पार्किंग विश्वविद्यालय मुख्य बिल्डिंग के दाहिनी ओर पी-03 और पी-04 पार्किंग स्थलों पर होगी।
छात्रों और अभिभावकों के वाहन विश्वविद्यालय मुख्य गेट से अंदर बाईं ओर निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़े किए जाएंगे।
ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासनिक वाहनों की पार्किंग शेखर सर्राफ एजुकेशन सिटी के अंदर पी-02 पार्किंग में होगी।

पुलिस ने अपील की है कि नागरिक अनावश्यक रूप से प्रभावित रूटों पर न निकलें और यातायात संकेतों का पालन करें। आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस आदि पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Releated Posts

अलीगढ़ में सख्त पहरे के बीच मनी होली, प्रतिबंध के बावजूद खुले में छलके जाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुरक्षा के बीच रंगों का उत्साह अलीगढ़ में रंगों का पर्व होली श्रद्धा और उत्साह…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

एएमयू में आयतुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में मार्च का पोस्टर वायरल

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 3 मार्च 2026…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 27-2-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएनएमसी में उन्नत कॉर्नियल क्रॉस-लिंकिंग सुविधा शुरू जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top