• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: राज्यपाल के आगमन पर आज रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नए मार्ग
Image

अलीगढ़: राज्यपाल के आगमन पर आज रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नए मार्ग

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया है। कार्यक्रम के दौरान वीआईपी फ्लीट मूवमेंट के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह डायवर्जन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यातायात पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट कट हाइवे से खेरेश्वर चौराहे, बोनेर तिराहे से खेरेश्वर चौराहे, तथा कमालपुर कट हाइवे से खेरेश्वर चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसी प्रकार, खैर से लोधा की ओर जाने वाले वाहन सोमना मोड़ गभाना एनएच-34 से डायवर्ट होकर निकलेंगे।

भारी और कॉमर्शियल वाहनों पर विशेष प्रतिबंध लागू किया गया है। टप्पल चेंजर, यमुना एक्सप्रेसवे से खैर की ओर आने वाले भारी वाहन अब एक्सप्रेसवे होकर ही अपने गंतव्य तक जाएंगे। गौमत चौराहे से खैर की ओर आने वाले भारी वाहन भी डायवर्ट किए गए हैं। वहीं आगरा चेंजर और मथुरा चेंजर से खेरेश्वर चौराहे की ओर आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।

आईटीएम कॉलेज के पास बैरियर से लोधा की ओर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, जबकि वीआईपी फ्लीट के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है।
राज्यपाल व अन्य वीआईपी वाहनों की पार्किंग विश्वविद्यालय मुख्य बिल्डिंग के दाहिनी ओर पी-03 और पी-04 पार्किंग स्थलों पर होगी।
छात्रों और अभिभावकों के वाहन विश्वविद्यालय मुख्य गेट से अंदर बाईं ओर निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़े किए जाएंगे।
ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासनिक वाहनों की पार्किंग शेखर सर्राफ एजुकेशन सिटी के अंदर पी-02 पार्किंग में होगी।

पुलिस ने अपील की है कि नागरिक अनावश्यक रूप से प्रभावित रूटों पर न निकलें और यातायात संकेतों का पालन करें। आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस आदि पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *